उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी हर्ष बिष्ट अपनी दोनों बहनों भारती और बबीता तथा ममेरे भाई गौरव के साथ ब्रज यात्रा पर आया था। परिवार ने राधाष्टमी के मौके पर बरसाना और नंदगांव में दर्शन किए थे। इसके बाद रविवार सुबह सभी लोग वृंदावन पहुंचे।
बताया गया कि करीब नौ बजे हर्ष जुगल घाट पर यमुना में स्नान करने के लिए उतरा। उसकी दोनों बहनें और ममेरा भाई घाट पर ही मौजूद थे। इसी दौरान हर्ष पानी की गहराई की ओर चला गया और संतुलन बिगड़ने के बाद डूब गया।