मां और बच्चे का रिश्ता सिर्फ इंसानों में ही नहीं, बल्कि जानवरों की दुनिया में भी बेहद खास होता है। इसका भावुक उदाहरण उस वक्त देखने को मिला, जब तेज बहाव में बहकर अपनी मां से दूर हुआ हाथी का नवजात बच्चा आखिरकार सुरक्षित बचा लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, नन्हा हाथी तेज बहाव वाली तीस्ता नदी में बह गया था। नदी की तेज धार उसे करीब 5 किलोमीटर तक नीचे की ओर बहाकर ले गई। लगातार बहते पानी के कारण बच्चा डूबने की स्थिति में पहुंच गया था और उसकी जान पर खतरा मंडरा रहा था।
हालात की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इस मुश्किल अभियान में स्थानीय मछुआरों ने भी टीम का साथ दिया। तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत कर नन्हे हाथी को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
लेकिन इस रेस्क्यू का सबसे भावुक पल इसके बाद आया। बचाए गए हाथी के बच्चे को उसकी मां तक पहुंचाया गया, जहां दोनों दोबारा मि�
Tehri, Tehri Garhwal | Sep 22, 2026