साहिबगंज: लोहंडा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम व मतगणना स्थल का उपायुक्त एवं एसपी ने किया निरीक्षण
राजमहल लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए उपायुक्त हेमंत सती एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने संयुक्त रूप से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का निरीक्षण कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।