साहिबगंज: मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस ने गदाई दियारा निवासी एक युवक को 525 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस ने झारखंड बॉर्डर पर सर्च अभियान चलाते हुए अवैध गांजा की बिक्री करने वाले एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इसको लेकर थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक के द्वारा घूम घूमकर अवैध गांजा की बिक्री किया जा रहा है जिसके बाद उसे विशेष छापेमारी दल के साथ गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है।