साहिबगंज: प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने पर जामनगर की युवती ने खाया कीटनाशक जहर, सदर अस्पताल से रेफर
राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत जामनगर की रहने वाली एक युवती के द्वारा प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने के बाद कीटनाशक जहर खाने के बाद युवती की हालत बिगड़ने के बाद परिजन उसे लेकर बेहतर इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल लेकर आए। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. केशव कृष्णा ने युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज में तुरंत लग गए और उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।