साहिबगंज: पूर्वी रेलवे फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आने से बड़ा पचगढ़ निवासी युवक की हुई दर्दनाक मौत, रेल पुलिस जांच में जुटी
जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के बड़ा पचगढ़ निवासी युवक की मौत पूर्वी रेलवे फाटक के डाउन रेललाइन पर किसी ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद रेल पुलिस की टीम मौके वारदात पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वही परिजनों ने बताया कि मृतक युवक मानसिक रूप से बीमार था फिलहाल रेल पुलिस जांच कर रही है।