साहिबगंज: पुआल गांव में जलते दिये में पेट्रोल डालने के कारण आग लगने से व्यक्ति झुलसा, सदर अस्पताल में भर्ती
बोरियो थाना क्षेत्र के पुआल गांव में आग से झुलसकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जहां परिजनों की मदद से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका चिकित्सकों की देखरेख में इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार जलते हुए दिए में उक्त व्यक्ति ने पेट्रोल डाल दिया जिसके कारण आग लग गई और वो पूरा झुलस गया।