साहिबगंज: छोटी कोदरजन्ना गांव में बिजली तार की चपेट में आने से 5 साल की बच्ची झुलसी, परिजन बच्ची को लेकर पहुंचे सदर अस्पताल
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटी कोदरजन्ना गांव में बिजली तार की चपेट में आने से 5 साल की मासूम बच्ची झुलस गई जहां इस घटना के बाद परिजन मासूम बच्ची को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां डॉ. की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। वही इसको लेकर परिजन व अन्य लोग क्षेत्र के मुखिया पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार कहने के बाद भी तार नही बदला गया है।