लालबर्रा: लालबर्रा मंडी कॉम्प्लेक्स में कमरों की नीलामी संपन्न 72 में से बिके केवल 39 कमरे, राजपत्र के नियमों की अनदेखी का आरोप,
लालबर्रा। स्थानीय राजाभोज जैविक एवं प्राकृतिक कृषि उपज मण्डी काम्प्लेक्स में 24 जून को दोपहर 01 बजे कमरों की बहुप्रतीक्षित नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई। मण्डी निरीक्षक युवराज ठाकरे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कॉम्प्लेक्स के कुल 72 कमरों के आवंटन के लिए प्रशासन को 95 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से एक आवेदक द्वारा डिमांड ड्राफ्ट (DD) जमा नहीं किए जाने के कार