पंडारक: पंडारक थाना क्षेत्र के बिहारी बिगहा गांव के पास यात्री से भरी बस फोरलेन पर खड़ी हाईवा से टकराई ,दो घायल
मंगलवार की देर रात पंडारक थाना क्षेत्र के बिहारीबिगहा गाँव के पास फोरलेन पर तेज गति से जा रही यात्री बस सड़क पर खड़ी एक हाईवा में टकरा गई। सुबह 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में दो लोगों के घायल होने की सूचना है। यात्रियों की माने तो बस में 50 यात्री सवार थे। घायलों को इलाज के लिए मोकामा अस्पताल में भर्ती कराया गया।