रसूलाबाद: मकरंदपुर कहिंजरी की पुरानी बाजार में चोक नालियों से बनी मुसीबत, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
रसूलाबाद विकास खंड की ग्राम पंचायत मकरंदपुर कहिंजरी स्थित पुरानी बाजार में साफ-सफाई के अभाव में नालियां गंदगी, मिट्टी और कचरे से चोक पड़ी हैं। नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है।