गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में आधी रात पुलिस का होटल-लॉज में सघन जांच अभियान, परीक्षा से पहले प्रशासन एक्शन में
आगामी बिहार पुलिस अवर निरीक्षक (SI) परीक्षा और शहर में अपराध नियंत्रण को लेकर गया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर सीटी एसपी कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि 1 बजे शहर के विभिन्न होटल और लॉजों में सघन जांच अभियान चलाया गया।