सादाबाद: मई खंदौली रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और उसके दो बच्चे घायल हुए
कुम्हरई निवासी पप्पू पुत्र विशंभर सिंह अपनी बेटी वर्षा और बेटे हेमंत के साथ बाइक से मई के बाजार में आए थे। मई-खंदौली रोड पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार पिता और दोनों बच्चे घायल हो गये। सीएचसी में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया।