छतरपुर में दंपत्ति पर फायरिंग का आरोप! सफेद स्कूटी से पीछा करते दिखे 2 युवक, CCTV से जांच तेज
नारायणपुरा रोड पर दंपत्ति पर कथित फायरिंग से हड़कंप!
छतरपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में तालिब सौदागर और उनकी पत्नी खुशनुमा सौदागर पर कथित तौर पर कट्टे से फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है।
पीड़ित के मुताबिक, दो युवकों ने उनका पीछा किया और घर के पास फायरिंग की। पुलिस को मिले CCTV फुटेज में दो युवक सफेद स्कूटी से पीछा करते दिखाई देने की बात सामने आई है।
पीड़ित ने अन्नी और टीपू करिया पर फायरिंग का आरोप लगाया है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस जांच के बाद ही घटना और आरोपों की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।
#Chhatarpur #छतरपुर #ChhatarpurNews #CrimeNews #FiringCase #CCTVFootage #PoliceInvestigation #MPNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #NewsUpdate #BundeliBhaukaalNews
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Oct 4, 2026