अमलतास कॉलोनी हत्याकांड का खुलासा! पत्नी की हत्या के आरोप में पति समेत 2 गिरफ्तार, 5 घंटे में यूपी जाते पकड़े गए
छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में महिला ज्योति चौरसिया की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मृतका का पति लखन जोशी और उसका साथी सोनू कुशवाहा वारदात के बाद यूपी की ओर भाग रहे थे, जिन्हें महोबा की तरफ से पकड़ा गया। पुलिस ने कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल हथियार और बाइक भी बरामद की है।
जांच में पति-पत्नी के बीच बच्चों को लेकर चल रहे विवाद की बात सामने आई है। वहीं पुलिस जमीन विवाद से जुड़े एंगल की भी जांच कर रही है।
मामले में पुलिस की जांच जारी है।
#छतरपुर #अमलतासकॉलोनी #ChhatarpurNews #CrimeNews #BreakingNews #MadhyaPradeshNews #BundeliBhaukaalNews