*तालिब सौदागर उनकी पत्नी पर फायरिंग CCTV वीडियो के आधार पर संदिग्ध नाम अन्नी, टीपू करिया पर आरोप*
*कट्टे से दंपत्ति पर फायरिंग का आरोप, सफेद स्कूटी से पीछा करते दिखे दो युवक*
छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नारायणपुरा रोड पर घर जा रहे एक दंपत्ति पर कट्टे से फायर किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, तालिब सौदागर अपनी पत्नी खुशनुमा सौदागर के साथ करीब रात 8:15 बजे घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनके घर के पास कथित तौर पर कट्टे से फायर किया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें दो युवक सफेद रंग की स्कूटी से तालिब सौदागर का पीछा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पीड़ित तालिब सौदागर ने बताया कि अन्नी और टीपू करिया नाम के युवकों द्वारा उनके ऊपर कट्टे से फायर किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी उन पर हमला किया गया था, जिसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दी गई थी।
वहीं, खुशनुमा सौदागर ने आरोप लगाया कि फायरिंग के दौरान पीछे से कोई चीज उन्हें लगी, जिससे उनके कपड़े में छेद हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सतीश सिंह सहित पुलिस बल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।