बांसगांव: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने देर रात बांसगांव तहसील के बेलीपार, गगहा व बाँसगाँव क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण
बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बृहस्पतिवार की देर रात को बांसगांव तहसील क्षेत्र के बेलीपार बांसगांव गगहा थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि विशेष रुप से रात्रि में होने वाली घटनाओं के रोकथाम के लिए एक योजना बनाई गई है।