इस दुनियां में अब किस पर भरोसा करें ?
एक मां ही तो थी जिस पर भरोसा किया जा सकता था वो भी,,,,,,,,,,,
प्रेम प्रसंग में लोग हैवान बनते जा रहे है।
माँ अपनी औलाद का क़त्ल करने से बिल्कुल भी नहीं डर रही है।
वो माँ जो 9 महीने तक अपनी औलाद को पेट में रखती है। ना जाने कितने कष्ट सहती है उसके बाद भी अपने बच्चों का क़त्ल करते समय बिल्कुल भी हाथ नहीं काँपते है।
ऐसा ही एक मामला #राजस्थान के #बृजनगर #विधानसभा क्षेत्र के #जनूथर थाना इलाके के #बड़ेसरा गांव में देखने को मिला जहां सगी माँ ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 13 वर्षीय जुड़वां बच्चों का क़त्ल कर दिया।
दोनों बच्चों का शव घर के ही पास एक प्लॉट में ज्वार-बाजरे के ढेर में पड़े मिले।
पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला पर आरोप है कि उसने घर के अंदर धारदार हथियार से अपने दोनों बेटों की हत्या की। इसके बाद कथित तौर पर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शवों को घर से करीब 200 मीटर दूर ले जाकर ज्वार-बाजरे के ढेर में छिपा दिया।
महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी और वह पिछले करीब आठ वर्षों से अपने पीहर में रह रही थी।
#हैवानियत #क्राइम #viralreelschallenge #reelsvideo #माँ #कलयुग
Sagar, Sagar | Oct 22, 2026