Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
गिरफ्तार
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Sambalpur
Jabalpur
Crimenews
Sitapur
Firozabad
Breaking
sachtakjamui8697
मलेशिया twin टावर से ही बढ़िया-बढ़िया चीज बना सकते हैं
Jamui, Jamui
| Oct 11, 2026
MORE NEWS
झाझा के दुहरपहाड़ी थाना क्षेत्र में पांच दुर्गा पूजा पंडालों पर रहेगी पुलिस की नजर,शांति समिति की पहली बैठक में एसडीपीओ ने दिए निर्देश,सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने की अपील।
Jamui, Jamui | Oct 11, 2026
मलेशिया का ट्विन टावर अब बिहार मे #malasiya #biharmunger #durgapujapandal #viral #biharmunger
Jamui, Jamui | Oct 11, 2026
खैरा प्रखंड, के चौहानडिह पीड़िता के घर पहुंचे ईश्वर सेवा क्लिनिक के डायरेक्टर समाजसेवी रिजवान जी #viralvideo #trendingvideo #jamui #hpnewsjamui
Jamui, Jamui | Oct 11, 2026
जमुई: शांति समिति की बैठक में DM और SP ने सुरक्षा व शांति का दिया संदेश, सुरक्षा व विधि व्यवस्था के साथ शांतिपूर्वक दुर्गापूजा पर्व संपन्न कराने को लेकर शनिवार की शाम 4:00 बजे DM नवीन और SP विश्वजीत दयाल के निर्देश पर सभा कक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में SDO, DPRO समेत अन्य पदाधिकारी के अलावा शांति समिति के सम्मानित सदस्य, पूजा समितियों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए। वहीं पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, विसर्जन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर DM ने कहा कि जमुई जिला लंबे समय तक नक्सलवाद की चुनौती से प्रभावित रहा है, लेकिन अब जिला शांति, विकास और नई संभावनाओं की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिला प्रशासन जिले के समग्र विकास, पर्यटन एवं औद्योगिक संभावनाओं को साकार करने तथा आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसे में त्योहारों के दौरान होने वाली कोई भी अवांछित या अप्रिय घटना जिले की सकारात्मक छवि और विकास की गति को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से अपील किया कि वे अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान करें, जो त्योहार के दौरान शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें तथा अपने स्तर से भी लोगों को जागरूक कर ऐसी गतिविधियों को रोकने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन और समाज के बीच सार्थक संवाद, आपसी विश्वास एवं सामूहिक जिम्मेदारी से ही त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सकता है। बैठक के दौरान जिला प्रशासन की विकास योजनाओं एवं जिले में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया गया। वहीं SP ने अपने संबोधन में कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। असामाजिक तत्वों एवं शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वालों पर सतत निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आस्था और श्रद्धा के इस पर्व में व्यवधान उत्पन्न करने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में SDO ने पूजा समितियों को निर्देश दिया कि वे अपने पूजा पंडालों में सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें। प्रवेश एवं निकास द्वार की समुचित व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षित आवागमन तथा अन्य आवश्यक तकनीकी एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि पूजा के लिए जिला प्रशासन से प्राप्त अनुमति में निर्धारित सभी शर्तों का पालन करना पूजा समितियों की जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा। बैठक में शांति समिति के सदस्यों एवं पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने तालाबों एवं आहरों में जलस्तर अधिक होने के कारण प्रतिमा विसर्जन के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति करने का अनुरोध किया। जिला प्रशासन ने इस सुझाव को स्वीकार करते हुए विसर्जन के दौरान सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने की बात कही, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोका जा सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगामी दुर्गा पूजा के दौरान डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। आस्था का पर्व शांति, श्रद्धा और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए। अनावश्यक शोर-शराबा एवं ध्वनि प्रदूषण से आम नागरिकों, बुजुर्गों, बच्चों तथा अन्य लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए इस संबंध में निर्धारित प्रतिबंधों का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा।
Jamui, Jamui | Oct 11, 2026
प्रमंडल स्तरीय विद0 खेल प्रतियोगिता में जमुई का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में 25 पदक, बालिका रग्बी टीम बनी उपविजेता मुंगेर प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में जमुई जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया है। एथलेटिक्स में बालक एवं बालिका वर्ग के विभिन्न आयु समूहों में जिले के खिलाड़ियों ने कुल 25 पदक हासिल कर जमुई का मान बढ़ाया है। वहीं, बालिका रग्बी फुटबॉल में अंडर-19 टीम उपविजेता बनी है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जिले की सात बालिका खिलाड़ियों का चयन अगले चरण की प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इसके अतिरिक्त, वॉलीबॉल, कबड्डी और फुटबॉल में भी जमुई के खिलाड़ियों ने चयन हासिल कर जिले की खेल उपलब्धियों में इजाफा किया है। उक्त जानकारी शनिवार की शाम 6:00 बजे दी गई है। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जमुई के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में उझंडी कुमार और राजू कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभिषेक कुमार ने 300 मीटर दौड़, कुनाल कुमार ने 800 मीटर दौड़ तथा शाश्वत कुमार ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। शाश्वत कुमार ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान भी प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में सागर कुमार ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग में प्रिंस कुमार ने 600 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान के साथ लंबी कूद एवं 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बालिका वर्ग में भी जमुई की खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-19 वर्ग में तनु कुमारी ने शॉट पुट में द्वितीय तथा जेवलिन थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में सपना कुमारी ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम तथा 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया। नीशा कुमारी ने 400 मीटर दौड़ में द्वितीय एवं 600 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रियंका कुमारी ने 400 मीटर दौड़ में द्वितीय, 600 मीटर दौड़ में तृतीय तथा जेवलिन थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 वर्ग में खुशी कुमारी ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम एवं ऊंची कूद में द्वितीय स्थान हासिल किया। राजनंदिनी कुमारी ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रश्मि कुमारी ने लंबी कूद में प्रथम स्थान हासिल किया। रग्बी फुटबॉल में जमुई जिले की बालिका खिलाड़ियों ने विशेष उपलब्धि हासिल की। अंडर-19 बालिका टीम प्रतियोगिता में उपविजेता बनी। साथ ही, जिले की सात खिलाड़ियों का चयन आगामी प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
Jamui, Jamui | Oct 10, 2026
गिद्धेश्वर और परासी पठार पर्यटन के क्षेत्र में होगा विकसित: DM जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत गिद्धेश्वर की पहाड़ियों और परासी पठार में पर्यटन विकास की संभावनाओं को अब धरातल पर उतारने की तैयारी तेज हो गई है। प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक आस्था और रोमांचकारी पर्यटन के लिए प्रसिद्ध इस क्षेत्र को समग्र पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी ने वन प्रमंडल पदाधिकारी तेजस जायसवाल और उप विकास आयुक्त शिप्रा विजय कुमार चौधरी सहित संबंधित अधिकारियों के साथ क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण कर विकास की संभावनाओं का जायजा लिया। साथ ही परासी पठार का भी निरीक्षण किया गया। इसकी जानकारी शनिवार की दोपहर 1:00 बजे हुई है। निरीक्षण के दौरान गिद्धेश्वर और परासी पठार की प्राकृतिक संरचना, पहाड़ी भू-दृश्य, हरियाली, जलस्रोतों और धार्मिक-सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा की गई। क्षेत्र में इको-टूरिज्म के साथ ट्रेकिंग, एडवेंचर टूरिज्म, व्यू-प्वाइंट और प्रकृति भ्रमण जैसी गतिविधियों को विकसित करने की संभावनाएं तलाशी गईं। पर्यटकों की सुविधा के लिए पहुंच मार्ग, विश्राम स्थल और सूचना केंद्र जैसी आधारभूत सुविधाओं पर भी विचार किया गया। प्रशासन की योजना है कि आसपास के प्राकृतिक और सांस्कृतिक स्थलों को जोड़कर पर्यटन सर्किट विकसित किया जाए, जिससे पर्यटकों को एक ही क्षेत्र में प्रकृति, रोमांच और अध्यात्म का अनुभव मिल सके। हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के चकाई भ्रमण के दौरान गिद्धेश्वर क्षेत्र के विकास का प्रस्ताव एक माह के भीतर तैयार कर भेजने का निर्देश दिया गया था। इसी के बाद जिला प्रशासन ने स्थल की वास्तविक परिस्थितियों और पर्यटन संभावनाओं का आकलन शुरू किया है। अब संबंधित अधिकारियों के समन्वय से विकास की रूपरेखा तैयार की जाएगी। #dmjamui #jamui #ddcjamui #jamuitopnews
Jamui, Jamui | Oct 10, 2026
जमुई: दूध लेने नवादा जिले से जमुई आ रहा पिकअप सड़क किनारे पेड़ से टकराई, चालक हुआ फरार उपचालक घा^यल, #jamuibihar #jamuiPolice #Exident
Jamui, Jamui | Oct 10, 2026
हिंदू मुस्लिम मिलकर बना रहा है मलेशिया का टावर दुर्गा पंडाल #biharmunger #malasiya
Jamui, Jamui | Oct 10, 2026