सांगानेर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, पंचायतीराज और निकाय चुनाव में जैन जी युवाओं को 50% से अधिक टिकट मिलें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शहरी निकाय और पंचायतीराज चुनावों में Gen Z को ज्यादा से ज्यादा टिकट देने की मीडिया से बातचीत करते हुए पैरवी की है। उन्होंने कहा कि Gen Z को 50 प्रतिशत से ज्यादा टिकट दिए जाने चाहिए, क्योंकि युवाओं को राजनीति में आगे लाना जरूरी है। वहीं गहलोत ने सिफारिश के आधार पर टिकट बांटने से बचने की नसीहत दी।