बेगूसराय: मुफस्सिल थाना पुलिस ने 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
मुफस्सिल थाना की पुलिस ने 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना की पुलिस में आर्म्स एक्ट के अभियुक्त राजेश कुमार उर्फ फुच्छा को खम्हार से गिरफ्तार किया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.