कोंडागांव: योजना एवं सांख्यिकी सचिव अंकित आनंद ने किया कोंडागांव जिले के करणपुर और जुगानी कलार ग्रामीण औद्योगिक पार्क का अवलोकन
राज्य शासन के योजना एवं सांख्यिकी विभाग की सचिव अंकित आनंद ने सोमवार को जिले के कोंडागांव विकासखंड के करणपुर और फरसगांव विकासखंड के जुगानी कलार स्थित ग्रामीण औद्योगिक पार्क का अवलोकन कर उत्पादक गतिविधियों में संलग्न महिला स्व सहायता समूह तथा उद्यमियों से रूबरू होकर उनकी आर्थिक गतिविधियों के बारे में चर्चा की।