कोंडागांव: पासंगी पुल के पास ट्राली में खाद्य भरकर ले जा रही ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलटी,कोई हताहत नही, बडी दुर्घटना टली
फ़रसगांव से माकडी जाने वाले मार्ग पर पासंगी पुल के पास ट्रॉली में खाद्य भरकर ले जा रही ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर रोड किनारे पलट गई । गनीमत है कि इस हादसे में चालक बाल बाल बच गया जिसे कोई चोट नही है। एक बडी दुर्घटना टल गई । बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली में खाद्य भरकर रांधना की ओर जा रहे थे , रास्ते मे ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से ट्रेक्टर पलट गई ।