कांके: अरगोड़ा थाना क्षेत्र में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस कर रही जाँच
Kanke, Ranchi | Mar 5, 2025 अरगोड़ा थाना क्षेत्र में युवती की संदेहास्पद मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार दोपहर करीब तीन बजे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृत युवती जमशेदपुर की रहनेवाली है जो कि गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बता दें कि जिस कमरे से युवती का शव बरामद किया गया है उस कमरे में एक साथ तीन लड़कियां रहती थी।