कांके: अरगोड़ा थाना क्षेत्र में रिटायर्ड आर्ईजी के घर चोरी, चोर ले उड़े नकदी और मॉनिटर
Kanke, Ranchi | Mar 5, 2025 अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित रिटायर्ड आईजी बीके शर्मा के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। बुधवार शाम करीब पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार चोरी की वारदात दिनदहाड़े हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि रिटायर्ड आईजी बीके शर्मा अकेले रहते थे।