कांके: प्रोजेक्ट भवन में सीएम हेमंत सोरेन ने 49 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे
Kanke, Ranchi | Mar 5, 2025 प्रोजेक्ट भवन में सीएम हेमंत सोरेन ने बुधवार शाम करीब चार बजे 49 ट्रेनिंग ऑफिसर्स को नियुक्ति पत्र सौंपा। बता दें कि यह नियुक्ति श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तहत की गई। इस दौरान पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर और श्रम मंत्री संजय यादव भी मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने नव नियुक्त ट्रेनिंग ऑफिसर्स को शुभकामनाएं दी।