घाघरा: आदर गांव में भटका जंगली हाथी, दो दुकानें क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने दी जानकारी
Ghaghra, Gumla | Oct 27, 2025 घागरा प्रखंड के आदर गांव में एक विशालकाय हाथी पहुंचा। जहां हाथी ने श्रीमाली बीज भंडार और रिया शू हाउस के दुकान के शटर तोड़ दिया।वही बीज भंडार में रखें धान बीज को खाया।हाथी के चिल्लाने की आवाज को सुन ग्रामीण घर से बाहर निकले। इसके बाद ग्रामीणों ने हाथी को हल्ला गुल्ला कर भगाया गया। वही समाचार चलाए जाने तक हाथी आदर गांव स्थित हाई स्कूल के टोंगरी में जमे हुए है