घाघरा: घाघरा प्रखंड में छठ व्रतियों ने किया खरना, लोगों के बीच प्रसाद का हुआ वितरण
Ghaghra, Gumla | Oct 26, 2025 घाघरा प्रखंड क्षेत्र में छठ महापर्व के दूसरे दिन श्रद्धा और आस्था के माहौल में व्रतियों ने खरना का अनुष्ठान किया। इस अवसर पर व्रतियों ने घरों को साफ-सुथरा कर पवित्र वातावरण में गुड़-चावल की खीर, रोटी और दूध का प्रसाद तैयार किया। पूजा अर्चना के बाद व्रतियों ने खरना प्रसाद ग्रहण किया और फिर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।