घाघरा: देवाकी भूखाटोली गांव में कुत्ते के हमले से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल
Ghaghra, Gumla | Oct 26, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी भूखा टोली गांव में कुत्ते के हमले से वृद्ध महिला सुकरो देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल में उसे 108 एंबुलेंस की मदद से परिजन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। सुकरो देवी अपने मवेशी को घर के पास पानी देने के लिए जा रही थी।इसी क्रम में कुत्ते ने काट लिया।