घाघरा: घाघरा ब्लॉक परिसर के सभागार में बीएलओ कर्मियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण
Ghaghra, Gumla | Oct 25, 2025 घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर बीएलओ कर्मियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2003 में प्रकाशित मतदाता सूची को वर्ष 2025 की अद्यतन मतदाता सूची से मिलान (मैपिंग) कर सही एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना था।