घाघरा: घाघरा प्रखंड में नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू
Ghaghra, Gumla | Oct 25, 2025 लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ आरंभ हो गया। घाघरा प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के सभी गांवों में श्रद्धालुओं ने परंपरा अनुसार नहाय-खाय का विधि-विधान पूरा किया।महिलाओं ने नदी,तालाब और कुओं में स्नान कर स्वच्छता का संकल्प लिया और भगवान भास्कर की पूजा आरंभ की।इसके बाद चने की दाल,लौकी-भात और शुद्ध देसी घी में बना प्रसाद ग्रहण किया।