बेलहर: बनिया टोला गांव में जमीनी विवाद में मकान बनाने से रोका व मांगी ₹5 लाख की रंगदारी, 3 नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
Belhar, Banka | Feb 22, 2024 थाना क्षेत्र के बनिया टोला गांव में जमीनी विवाद में कुछ लोगों ने प्रमोद कुमार गुप्ता को मकान बनाने से रोक दिया। गाली गलौज किया, मजदूरों को भगा दिया और मारपीट करने पर उतारू हो गए। मकान बनाने के एवज में ₹5 लाख की रंगदारी मांगी। प्रमोद कुमार गुप्ता ने सुरा गांव के प्रदीप यादव, दीपक यादव, धीरज यादव और 12 अज्ञात के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।