बेलहर: साहबगंज बाजार के पास टोटो पलटा एक सवारी जख्मी बेलहर CHC में चल रहा इलाज
Belhar, Banka | Feb 20, 2024 थाना क्षेत्र के साहबगंज बाजार के पास पिछला चक्का का एक्सल टूट जाने के कारण एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में टोटो पर बैठा एक सवारी मथुरा गांव का नरेश मंडल जख्मी हो गया। जबकि टोटो चालक को भी हल्की चोटें आई। जख्मी सवारी का इलाज बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। टोटो साहबगंज से एक ही सवारी लेकर बेलहर जा रहा था।