बेलहर: हथियाडारा और राजपुर पंचायत में वहां की मुखिया ने किया अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन
Belhar, Banka | Feb 21, 2024 प्रखंड क्षेत्र के हथियाडारा और राजपुर पंचायत में आज वहां की मुखिया ने अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का फीता काटकर उद्घाटन किया। एक तरफ जहां हथियाडारा पंचायत की मुखिया ज्योति कुमारी ने कदवारा गांव में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन किया। वहीं दूसरी तरफ राजपुर पंचायत की मुखिया प्रिया कुमारी ने जमनी घटवारी टोला में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन किया।