बेलहर: तरी मांझगाय से एक वारंटी व बेलहर झामा मैदान से एक शराबी हुआ गिरफ्तार, कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Belhar, Banka | Feb 22, 2024 तरी मांझगाय गांव से जहां एक तरफ पुलिस ने एक फरार वारंटी योगेंद्र दास को गिरफ्तार कर लिया वहीं दूसरी तरफ बेलहर झामा मैदान में शराब के नशे में धुत गिधा गांव निवासी अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार वारंटी और शराबी को आज कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया है।