बेलहर: जिला स्थापना दिवस के अवसर पर SSB ने चिगुलिया गांव में लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 120 मरीजों का किया गया इलाज
Belhar, Banka | Feb 21, 2024 जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आज चिंगुलीया गांव में SSB के द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। चिकित्सा शिविर कंपनी कमांडर सह उपनिरीक्षक दिवाकर के नेतृत्व में लगाया गया। शिविर में SSB के डा हर कृष्ण मेनन और CHC के डा एस एन शुक्ला, डा संजय कुमार सिंह, शंकर सिंह, सबनम कुमारी आदि ने मरीजों का इलाज किया। शिविर में 120 मरीजों का इलाज किया गया और दवा दी गई।