सतना के कोतवाली थाना के पास बाइक सवार कुछ बदमाश एक युवक का मोबाइल छीनकर भाग खड़े हुए है,पीड़ित युवक प्रेमनगर निवासी अनिल वर्मन बताया जा रहा है,पीड़ित ने बताया कि वह कोतवाली चौक से प्रेमनगर की तरफ मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था तभी बाइक सवार कुछ लोगो ने उसके हांथ से मोबाइल छीन लिया और भाग खड़े हुए है,जिसकी पीड़ित ने थाने में शिकायत की है।