बिरसिंहपुर के पिपरी टोला निवासी लवकुश साकेत बाइक से वापस अपने गांव जा रहा था । जैसे ही बाइक कूड़ा गांव के पास पहुंची अज्ञात वाहन ठोकर मारते हुए फरार हो गया । एंबुलेंस से गंभीर घायल बाइक सवार लवकुश को सतना जिला अस्पताल लाया गया है । डॉक्टर घायल की हालत नाजुक बता रहे हैं । शनिवार की रात 1030 बजे जिला अस्पताल चौकी पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है ।