सतना में रेलवे कर्मचारी के सूने घर में चोरी, सोने-चांदी के जेवर, बर्तन और नकदी चोरी, जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज
सतना रेल्वे में प्वाइंट मैन अभय मिश्रा 21 मार्च को परिवार सहित गांव गया था । रेल्वे कालोनी के क्वाटर को सूना देखकर चोर घर के पीछे दरवाजा तोड़कर घुसे और अलमारी में रखें सोने चांदी के जेवर बच्चों के चांदी के बर्तन व 50 हजार नकद चुराकर ले गए । अभय मिश्रा वापस आने पर चोरी की जानकारी लगी । रविवार सुबह 1130 बजे पीड़ित अभय GRP चौकी जाकर रिपोर्टर दर्ज करा दी है ।