सिमडेगा: जेपीएससी परीक्षा के सफल संचालन के लिए डीसी सिमडेगा ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया
जेपीएससी परीक्षा के सफल संचालन को लेकर रविवार को 3:00 बजे डीसी कंचन सिंह द्वारा जिले के बनाए गए केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तैनात दंडाधिकारी एवं केंद्र अधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।मौके पर बताया गया कि इस दौरान 3780 में 1634 प्रथम पाली एवं 1638 दूसरे पाली में अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे ।इस मौके पर कई पदाधिकारी उपस्थित थे।