ब्रेकिंग न्यूज़
चादरों और पर्दों की आड़ में हटाया गया सोनम वांगचुक का अनशन स्थल, समर्थकों ने लगाए सरकार विरोधी नारे
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे सोनम वांगचुक के अनशन स्थल पर शनिवार को उस समय हंगामा हो गया, जब पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में मंच पर लगे पर्दों और चादरों की आड़ में कार्रवाई की गई। इस दौरान सोनम वांगचुक को उनके अनशन स्थल से हटाकर एम्बुलेंस के जरिए ले जाया गया।
घटना के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर मौजूद रहे। समर्थकों ने आरोप लगाया कि सरकार ने शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने की कोशिश की और कहा कि "चादरों और पर्दों की आड़ में सरकार अपने कुकर्म नहीं छिपा सकती, लोकतंत्र की आंखों पर पर्दा नहीं डाला जा सकता।"
मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। समर्थकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।
फिलहाल प्रशासन की ओर से इस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक बयान का इंतज