नैनीताल नगर पालिका की टोल निविदा और बाहरी दोपहिया वाहनों से शुल्क वसूली को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। विधायक सरिता आर्य ने आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष ने बिना अधिशासी अधिकारी और बोर्ड की अनुमति के यह निर्णय लिया, जो जनहित के खिलाफ है। उन्होंने पूरे मामले की मंडलायुक्त से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की और कहा कि ऐसे फैसले बोर्ड की बैठक में सभी सभासदों की राय के बाद ही लिए जाने चाहिए। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष का कहना है कि टोल टैक्स की व्यवस्था सरकार के गजट के अनुसार लागू की जा रही है।
#Nainital #NainitalNews #TollTax #SaritaArya #Municipality #Uttarakhand #UttarakhandNews #BreakingNews #PoliticalNews #LocalNews #HindiNews #LatestNews #NewsUpdate #HaldwaniExpressNews #PublicIssue #Politics #InstagramReels #YouTubeShorts #FacebookReels #ViralNews
Haldwani, Nainital | Jul 18, 2026