एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह ने रविवार दोपहर 3:00 बजे तीखी प्रतिक्रिया दी है। स्वास्थ्य मेले में पहुंचे अभय सिंह ने कांग्रेस के कदम को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए कहा कि इससे देश की छवि धूमिल होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम राष्ट्रहित के विरुद्ध है और राष्ट्रविरोधी ताकतों को बल देता है।