डुमरांव: राजेश राठौड़ का आरोप, भाजपा और एनडीए कांग्रेस को छल से नुकसान पहुंचा रहे, किसानों को बर्बाद कर रहे
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत महाराष्ट्र से आए एआईसीसी प्रभारी सह विधायक राजेश राठौड़ ने शनिवार दोपहर डुमरांव में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को कमजोर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी और NDA प्रयास कर रही है।