बाढ़: इब्राहिमपुर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विधायक और एसडीएम बाढ़ भी पहुंचे
Barh, Patna | May 19, 2026 बाढ़ के इब्राहिमपुर पंचायत के पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को लगभग 11 बजे सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बाढ़ के स्थानीय विधायक डॉक्टर सियाराम सिंह, एसडीएम गरिमा लोहिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अंजू, पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष अशोक चन्द्रवंशी मौके पर मौजूद रहे। शिविर का उद्घाटन पटना के ए डी एम और बाढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया।