बिहार के काशी बाबा उमानाथ धाम में प्रेम विवाह, आधार कार्ड में लड़का नाबालिग मिलने के बावजूद मंदिर में कराई गई शादी
बाढ़ (पटना): बाढ़ अनुमंडल के मनकौरा गांव के एक युवक और लखीसराय जिले के बड़हिया गांव की एक युवती ने बिहार के काशी के नाम से प्रसिद्ध बाबा उमानाथ धाम मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया। मंदिर परिसर में दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी स्वीकार किया, जिसके बाद मंदिर के पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह की रस्म पूरी कराई।
Barh, Patna | Jul 28, 2026