पंडेर में मंत्री कन्हैया लाल चौधरी
ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास ।
आकोला (रमेश चंद डाड)- पंडेर राजस्थान सरकार द्वारा करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास गुरुवार को मंत्री कन्हैया लाल चौधरी(जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग विकास विभाग के मुख्य अतिथि में किया गया।पडेर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थको द्वारा मंत्री कन्हैयालाल चौधरी एवं विधायक गोपीचंद मीणा का डीजे ढोल नगाड़ों के साथ जेसीबी मशीन से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।वही पंडेर में 2 करोड़ की लागत से बनने वाले अटल प्रगति पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास बजरंग वाटिका परिसर में किया गया।साथ ही जलदाय विभाग द्वारा क्षेत्र में बिछाई जा रही पानी की नई पाइप लाइन के कार्य का लोकार्पण हुआ।वही पंडेर में मंत्री कन्हैया लाल चौधरी की ओर से पर्याप्त जल सप्लाई हेतु पानी की नई टंकी बनवाने की घोषणा की गई।कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री जी का माला,साफा पहनाकर,तस्वीर भेंटकर स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि किशोर शर्मा,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मांगीलाल जैन,कोटडी पूर्व प्रधान करण सिंह,कन्हैया लाल चौधरी,थाना अधिकारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहें।