*समाज की मजबूती के लिए होना होगा एकजुट: गोपाल माली*
*बागौर में हुई माली (सैनी) महासभा के सक्रिय सदस्यों की बैठक*
भीलवाड़ा/बागौर: राजकुमार गोयल , 7 अगस्त माली समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने तथा समाज को सकारात्मक दिशा व दशा में ले जाने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा। समाज में राजनीतिक जागृति के साथ शिक्षा का उजाला फैलाना होगा जिससे आने वाले समय में समाज की युवा पीढ़ी की राहें आसान हो सकें। यह विचार मुख्य वक्ता राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाललाल माली ने भीलवाड़ा जिले के बागौर ग्राम में माली महासभा द्वारा *"राजनीतिक जागरूकता अभियान"* के तहत आयोजित बैठक में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि सबसे पहले समाज के लोगों को अपनी शक्ति पहचानने की आवश्यकता है, तो सुधार व समाज का विकास स्वतः होने लगेगा।
माली (सैनी) महासभा के जिलाध्यक्ष भैरूलाल माली ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए माली समाज के लोगों से संगठित होकर संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील की।
बैठक में समाज में फैली कई तरह की कुरीतियां मिटाने के साथ ही कई तरह के समाज हित के निर्णयों पर भी विस्तार से विचार विमर्श हुआ।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के कालू माली, लालाराम माली (पुर), भगवान माली, बालू राम माली (वार्ड पंच) , कन्हैया लाल माली (वार्ड पंच), पूरण माली (समाज सेवी), लेहरू माली (वार्ड पंच), शिव माली, रामलाल माली, नारायण लाल माली,जमना माली, राजकुमार माली, रतन माली, नारायण माली, श्याम माली, बंशी माली, छोटू माली, मिठु माली, रामप्रसाद माली, दिनेश माली, श्याम लाल माली, बंशी माली (भोपा जी), सहित समाज के कई वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।