गोरखपुर: बहरामपुर स्थित गैंगस्टर के आरोपी कमलेश यादव के चार मंजिला मकान को एम्स पुलिस ने किया कुर्की
गैंगस्टर के आरोपी और गोरखपुर जिला जेल में बंद कमलेश यादव की बहरामपुर स्थित चार मंजिला मकान को पुलिस ने आज कुर्की कर दिया। एम्स पुलिस ने बाकायदा मुनादी कराकर कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया। जालसाजी व धोखाधड़ी के दर्जनों मामले कमलेश यादव पर दर्ज है। पुलिस का आरोप है कि इसने अपराध से अर्जित किए गए धन से यह मकान बनाया था।