🎥 घूंघट में महिला ने बोली फर्राटेदार अंग्रेजी, अधिकारी भी रह गए हैरान!
राजस्थान के उदयपुर से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में घूंघट पहने एक महिला आत्मविश्वास के साथ फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती नजर आ रही हैं। उनकी बात सुनकर मौके पर मौजूद नगरपालिका के ईओ भी कुछ पल के लिए चौंक गए।
बाद में पता चला कि यह महिला वल्लभनगर की पूर्व कांग्रेस विधायक प्रीति सिंह शक्तावत हैं। उनके पति स्वर्गीय गजेंद्र सिंह शक्तावत भी दो बार विधायक रह चुके हैं।
घूंघट और आधुनिक शिक्षा के इस अनोखे संगम ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है। कई लोग इसे महिलाओं के आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की मिसाल बता रहे हैं।
आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं। 👇
📲 Instagram: https://www.instagram.com/the.xposeexpress?igsh=cGRlNWl1ZG1taWlm
📺 YouTube: https://youtube.com/@thexposeexpress
The Xpose Express हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं।
#Udaipur #Rajasthan #PreetiSinghShaktawat #Congress #ViralVideo EnglishSpeaking WomenEmpowerment TrendingNews SocialMediaViral IndiaNews RajasthanNews PoliticalNews TheXposeExpress ViralReel BreakingNews